img

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज आगरा जनपद के अपने दौरे के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से औपचारिक संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य की 'डबल इंजन' सरकार की उपलब्धियों को साझा किया और विपक्षी दलों की नकारात्मक राजनीति पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश आज विकास के स्वर्णिम कालखंड से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज भारत का मान वैश्विक पटल पर बढ़ा है। उन्होंने कहा, "मोदी जी के नेतृत्व में भारत केवल आत्मनिर्भर ही नहीं बन रहा, बल्कि विश्व का नेतृत्व करने की दिशा में अग्रसर है। गरीब कल्याण ही हमारी सरकार का मूल मंत्र है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष आज पूरी तरह से मुद्दाविहीन और दिशाहीन हो चुका है। विपक्ष ने दशकों तक केवल तुष्टीकरण और जातिवाद की राजनीति की है, जबकि भाजपा की सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प के साथ काम कर रही है। तंज कसते हुए कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार के संरक्षक रहे हैं, उन्हें आज विकास के कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं। जनता अब विकास की राजनीति को चुन चुकी है और विपक्ष की परिवारवादी सोच को पूरी तरह नकार दिया है।