img

कल साउथ अफ्रीका का सामना इंग्लैंड से हुआ। जहां साउथ अफ्रीका ने यह मुकाबला 229 रनों से जीत लिया। साउथ अफ्रीका के इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय टीम को भी साउथ अफ्रीका से नुकसान हुआ तो पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह जो है वह मुश्किल नजर आ रही है। तो आइए जानते हैं पॉइंट टेबल का क्या है हाल।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 399 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम मात्र 170 रनों पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका को बेहद फायदा हुआ है।

साउथ अफ्रीका जीत के साथ ही छह प्वाइंट्स के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। प्वाइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका नेट रन रेट जो है, वह भारत से अच्छा हो चुका है।

यानी अगर भारत कोई मुकाबला हारता है और अफ्रीका के बराबर अंक होते हैं तो प्वाइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका टीम इंडिया से ऊपर होगी क्योंकि नेट रन रेट बेहतर है उसका। इसके अलावा नीदरलैंड से जीत के बाद श्रीलंका आठवें नंबर पर है और इंग्लैंड आज का मैच हारने के बाद नौवें नंबर पर पहुंच गई है। इसके अलावा न्यूजीलैंड और भारत चारों मैच में जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल पर पहले और दूसरे स्थान पर है।

 

--Advertisement--