img

Up Kiran, Digital Desk- पर्वतारोहण की विश्व में पाकिस्तान की नैला कियानी ने एक बार फिर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। उन्होंने दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करके नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह सिर्फ एक चोटी की फतेह नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण और दृढ़ संकल्प की एक प्रेरणादायक कहानी है।

8000 मीटर से ऊपर की 12 चोटियां फतह करने वाली पहली पाकिस्तानी महिला

नैला कियानी अब 8000 मीटर (26247 फीट) से ऊंची दुनिया की 14 सबसे ऊंची चोटियों में से 12 पर चढ़ने वाली पाकिस्तान की पहली महिला बन गई हैं। यह उपलब्धि अपने आप में अविश्वसनीय है खासकर तब जब कंचनजंगा जैसी चुनौती भरी चोटी को उन्होंने अपने नाम किया है। नेपाल और भारतीय राज्य सिक्किम की सीमा पर स्थित कंचनजंगा हिमालय में सबसे चुनौतीपूर्ण चढ़ाई में से एक मानी जाती है।

पर्वतारोहण इतिहास में मील का पत्थर

पाकिस्तान के प्रतिष्ठित अखबार द नेशन के अनुसार कियानी का यह अभियान पाकिस्तान के पर्वतारोहण इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण घटना है। वह अब उन 17 महिलाओं के वैश्विक समूह में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच गई हैं जिन्होंने सभी 14 "आठ-हजार" चोटियों पर विजय प्राप्त की है। अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान ने इस उपलब्धि पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा है "यह पाकिस्तान के पर्वतारोहण के इतिहास में एक यादगार पल और राष्ट्रीय गौरव का एक बड़ा क्षण है।"

एक बैंकर मुक्केबाज और मां - कई भूमिकाओं में प्रेरणा

नैला कियानी सिर्फ एक पर्वतारोही नहीं हैं बल्कि उनके व्यक्तित्व के कई और प्रेरणादायक आयाम भी हैं। दुबई में रहने वाली यह महिला एक सफल बैंकर हैं एक शौकिया मुक्केबाज हैं एक कुशल एयरोस्पेस इंजीनियर हैं और साथ ही दो बच्चों की मां भी हैं। उन्होंने लंदन विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में एचएसबीसी बैंक में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं।

--Advertisement--