_1154387077.png)
Up Kiran, Digital Desk: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज पंजाब में भी येलो वेदर अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे 7 जिलों में आज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कल राज्य में हुई बारिश और तेज हवाओं के बाद अधिकतम तापमान में औसतन 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जो सामान्य से कम है।
राज्य के ज्यादातर शहरों में तापमान जो 40 के पार चला गया था, अब एक बार फिर 40 डिग्री से नीचे चला गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो समराला में दर्ज किया गया।
राज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
लुधियाना: 37.7°C (3.7°C की गिरावट)
अमृतसर: 37.2°C (4.2°C की गिरावट)
बठिंडा: 39.6°C (2.9°C की गिरावट)
होशियारपुर: 37.1°C (2.1°C की गिरावट)
संगरूर: 35.9°C (6.5°C की गिरावट)
जालंधर: 37.1°C (1.8°C की गिरावट)
31 मई से 3 जून तक ज्यादा बदलाव नहीं
31 मई को कुछ राहत देखने को मिल सकती है। हिमाचल के आसपास के इलाकों जैसे गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, पठानकोट, अमृतसर, रूपनगर और मोहाली में हल्की गतिविधियां होने की संभावना है। जिसका असर 3 जून तक राज्य के कुछ जिलों में देखने को मिलेगा।
पंजाब के शहरों में आज का मौसम
अमृतसर - आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान 28 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है।
जालंधर - आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है।
लुधियाना - आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान 28 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है।
पटियाला - आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान 28 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है।
मोहाली - आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, बारिश की भी संभावना है। तापमान 27 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है।
--Advertisement--