img

देश के दिग्गज नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज छत्तीसगढ़ के कोरबा जनपद में है। भैसमा में न्याय यात्रा का बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकली ही थी कि भाजयुमो और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम और राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाए। इस दौरान राहुल गांधी ने हाथ दिखाते हुए सभी का अभिवादन किया। इधर नारेबाजी सुनकर आनन फानन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और विरोध कर रहे लोगों को हटाया। कोई बुरी घटना ना घटे, इसके लिए भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात की है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से सवाल पूछा कि जो पार्टी आज तक बहुसंख्यक धर्म के मानने वालों के साथ हमेशा नाइंसाफी करती रही है, आज उसे इस यात्रा की आवश्यकता क्यों पड़ी?

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी से पूछा है कि आखिर प्रभु श्रीराम के नाम से आपको इतनी तकलीफ क्यों है ? न्याय यात्रा के कोरबा जिले के भैसमा में पहुंचने पर भाजयुमो और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए।
 

--Advertisement--