img

कनाडा में एक युवा पंजाबी महिला की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि मृतका की पहचान हरसिमरत रंधावा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरसिमरत रंधावा तरनतारन के गांव धुंदा की रहने वाली थीं। अचानक गोली चलने से उनकी मृत्यु हो गई।

सूत्रों के अनुसार, हरसिमरत रंधावा कनाडा के एक कॉलेज में पढ़ रही थीं और काम पर जाने के लिए बस स्टॉप पर खड़ी थीं, तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चंडीगढ़ से रेप की खबर

चंडीगढ़ पुलिस थाना-19 में 17 वर्षीय लड़की ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। लड़की का आरोप है कि 14 साल की उम्र से लगातार चार वर्षों तक उसके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार और सामूहिक बलात्कार किया गया।

यह मामला तब प्रकाश में आया जब बलात्कार के आरोपी एक डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत की कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। जांच के बाद पुलिस को सच्चाई पता चली कि नाबालिग के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।

पुलिस ने सेक्टर 19 के दंत चिकित्सक गुरचरण सिंह और मुल्लापुर के कपड़ा व्यापारी कस्तूरी लाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और सामूहिक बलात्कार की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

शिकायत के अनुसार, लड़की के साथ मुल्लापुर गरीबदास स्थित उसके घर और नयागांव स्थित एक होटल में बलात्कार किया गया। थाना 19 पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।