img

Up Kiran, Digital Desk: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वह सिर्फ 40 साल के थे और उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि हरमन सिद्धू बीती रात किसी जरूरी काम से मानसा आए थे और वहां से अपने गांव खियाला लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की खबर मिलते ही उनके फैंस, दोस्तों और परिवार में गम का माहौल फैल गया है।

हरमन सिद्धू की आवाज़ ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उनका गाना "कागज़ जा प्यार", जो उन्होंने मशहूर पंजाबी सिंगर मिस पूजा के साथ गाया था, बहुत हिट हुआ था और आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। उनके निधन से उनके फैंस को गहरा झटका लगा है, और उनके चाहने वाले इस खबर को यकीन नहीं कर पा रहे।

उनकी आवाज़ और म्यूजिक ने लाखों लोगों का दिल जीता था। यह दुखद घटना पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। हरमन सिद्धू को उनके फैंस और इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।