आरएलडी ने कहा - नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें केजरीवाल

img

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की है। आरएलडी के राष्ट्रीय सचिव विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि सरदार भगत सिंह और बाबा साहब अंबेडकर को अपना आदर्श मानेने वाले अरविन्द केजरीवाल को अपने उपर लगे आरोपो के मद्देनजर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। भारत की राजनीति की सुचिता को बनाये रखना सभी पार्टियों और नेताओं की नैतिक जिम्मेदारी है।

आरएलडी के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि दिल्ली के सीएम और अन्य आप नेताओं पर आबकारी घोटाले में लगे आरोप गंभीर हैं। ईडी कार्रवाई कर रही है। विजय श्रीवास्तव ने दिल्ली में जारी आप के विरोध प्रदर्शनों कोप सीनाजोरी करार दिया। उन्होंने कहा कि आप के असली चेहरे को दिल्ली की जनता पहचान चुकी है। लोकसभा चुनाव में जनता सबकुछ बता देगी।

विजय श्रीवास्तव ने अपने बयान में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी के शानदार लीडरशिप मे रालोद के समर्पित कार्यकर्ता NDA को चार सौ पार सीटें जिताएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सच्चे समाजवादियों को राष्ट्रिय लोकदल जॉइन करना चाहिए। विजय श्रीवास्तव ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय राम शरण दास के पुत्र व सपा के प्रदेश के उपाध्यक्ष जगपाल के राएलडी में शामिल होने पर उन्हें बधाई दी है। 

Related News