_1795246508.png)
Up Kiran, Digital Desk: बिहार की सियासत इस वक्त गर्म है। धान के खेतों से सजी मधुबनी की धरती पर मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तेवर और भी सख़्त दिखाई दिए। मंच से हाथ उठाकर भीड़ से संवाद करते हुए राहुल ने सीधे-सीधे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला।
राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि अमित शाह बार-बार कहते हैं कि भाजपा की सरकार 40 से 50 साल तक चलेगी। मैं सोचता हूं… इनको कैसे पता? जनता क्या करेगी, जनता के दिल में क्या है – ये तो सिर्फ जनता जानती है। फिर इतना यक़ीन कैसे?
उनकी आवाज़ में तंज भी था और चुनौती भी। राहुल ने आगे कहा कि अब ये साफ़ हो गया है कि ऐसा इसलिए कहते हैं… क्योंकि ये वोट चोरी करते हैं। ये खेल नया नहीं है, गुजरात से शुरू हुआ और 2014 के बाद पूरे देश में फैलाया गया।
चुनाव आयोग और भाजपा की साझेदारी
राहुल ने बिहार में मतदाता सूची से हटाए गए लाखों नामों का ज़िक्र करते हुए चुनाव आयोग पर भी बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 65 लाख नाम काट दिए गए। मगर भाजपा की तरफ़ से एक भी शिकायत नहीं आई। क्यों? क्योंकि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। "पहले मेरे पास सबूत नहीं था, इसलिए मैंने ये बातें नहीं कहीं। लेकिन अब सच्चाई देश के सामने है। यह चोरी योजनाबद्ध तरीके से हो रही है।"
--Advertisement--