
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमान चांडी का 18 जुलाई को निधन हो गया। ओमान चांडी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। 79 साल के ओमान कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक थे। केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के। सुधाकरन और चांडी के परिवार वालों ने 18 जुलाई को ओमान के निधन की जानकारी शेयर की।
ओमान चांडी के फेसबुक पेज पर उनके बेटे ने लिखा कि अब्बा नहीं रहे। काफी वक्त से बीमार चल रहे ओमान चांडी का बेंगलुरु के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था।
केरल कांग्रेस ने उनके निधन पर ट्वीट कर लिखा कि हमारे सबसे प्रिय नेता और पूर्व सीएम को विदाई देते हुए बेहद दुख हो रहा है। ओमान चांडी केरल के सबसे लोकप्रिय और बेमिसाल नेताओं में से एक थे। चांडी को लोगों की सभी पीढ़ियों और वर्गों की ओर से प्यार किया जाता था। कांग्रेस परिवार और उनके नेतृत्व और ऊर्जा को याद करेगा।
आपको बता दें कि ओमान चांडी दो बार 2004,2006 और 2011 से 2016 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे। 27 साल की उम्र में 1970 में राज्य विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर विधानसभा के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया। उसके बाद से लगातार 11 बार चुनाव जीते। चांडी ने पिछले पांच दशकों में केवल अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र पुंतो पल्ली का प्रतिनिधित्व किया।
2022 में वह 18,728 दिनों तक सदन में पुतुल पल्ली का प्रतिनिधित्व करके राज्य विधानसभा के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सदस्य बन गए। उन्होंने केरल कांग्रेस के पूर्व सुप्रीमो दिवगंत केएम मणि के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
चांडी ने अपनी राजनीतिक पारी के दौरान चार बार अलग अलग मंत्रिमंडल में मंत्री और चार बार राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया। ओमान चांडी दो बार केरल के मुख्यमंत्री रहे और 12 बार विधायक चुने गए। इसके अलावा 2006 से 2011 के दौरान केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे। अपने राजनीतिक सफर में उन्होंने कई और भी पदों पर रहकर काम किया। अब ओमान चांडी दुनिया को अलविदा कह कर चले गए हैं। उनके जाने से ही कांग्रेस परिवार को एक बड़ा झटका भी लगा है।