img

झारखंड में 6 अक्टूबर तक वर्षा का पूर्वानुमान है। गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश के आसार है। शनिवार की देर शाम शुरू हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है। रविवार की सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 6 अक्टूबर तक जमकर बारिश होगी।

विभाग ने कई जिलों के लिए यलो और कई जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। गुमला में भारी बारिश की संभावना बताई गई है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो इस बारिश से राज्य के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। 

शनिवार से रांची, रामगढ़, साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम में बारिश हो रही है। आज गुमला, खूँटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम जिले में तेज बारिश का अलर्ट है। इन जिलों के लिए विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन क्षेत्रों में भारी वर्षा के साथ साथ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है।

इसके अतिरिक्त गढ़वा और पलामू में गर्जन के साथ वर्षा संभावित है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है। चतरा, हजारीबाग और लातेहार जिले में भी गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है। कल भी कई जिलों में होगी तेज बारिश देवघर और कोडरमा में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। अगले दो दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। 

--Advertisement--