img

अडानी ग्रुप की ग्रीन एनर्जी कंपनी के शेयरों में रॉकेट जैसी तेजी देखने को मिल रही है। इसकी वजह कंपनी के तिमाही नतीजे हैं। जिसमें कंपनी ने बेहतरीन मुनाफा कमाया है। अडानी ग्रीन एनर्जी ने मार्च तिमाही में अपना मुनाफा 4 गुना कर लिया है।

आंकड़ों की बात करें तो कंपनी ने 507 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है। कंपनी द्वारा शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, 31 मार्च 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी का मुनाफा 121 करोड़ रुपए था। अगर रेवेन्यू की बात करें तो यह बढ़कर 2,988 करोड़ रुपए हो गया है, जो एक साल पहले मार्च तिमाही में 1,587 करोड़ रुपए से लगभग डबल है।

ग्रीन एनर्जी कंपनी का राजस्व भी बढ़ा

वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कंपनी का मुनाफा बीते वित्त वर्ष के 489 करोड़ रुपये से लगभग डबल हो गया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कंपनी का मुनाफा 973 करोड़ रुपए रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का कुल राजस्व एक साल पहले के 5,548 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,633 करोड़ रुपये हो गया। अडानी ग्रीन एनर्जी के एमडी और सीईओ विनीत एस. जैन को कंपनी के एमडी के पद से नवाजा गया है, जो 11 मई, 2023 से चालू होगा।

 

--Advertisement--