_468769001.png)
Up Kiran, Digital Desk: अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) कई महीनों से फूले हुए पेट और सूजे हुए चेहरे जैसे लुक में नजर आ रहे थे। सलमान ने काफी वजन बढ़ा लिया था। मगर अब हाल ही में उनका नया लुक सामने आया है। इसमें वह काफी दुबले-पतले नजर आ रहे हैं। उन्होंने आर्मी कट भी करवाया है। फोटो में उनके बाइसेप्स को देखकर कई लोगों को यकीन नहीं हो रहा है।
सलमान के साथ कुछ फिल्मों में नजर आ चुके साजन सिंह ने ये फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। सलमान खान के साथ फिल्म 'रेस 3', 'भारत' में नजर आ चुके अभिनेता साजन सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें उनका परिवार है। सभी ने सलमान खान के साथ उनके घर पर फोटो खिंचवाई है। फोटो में सलमान एक छोटे बच्चे के कंधे पर हाथ रखे खड़े हैं। वह कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं और सभी के साथ पोज दे रहे हैं। वह ब्लैक वी-नेक शर्ट और ब्लू पैंट जैसे लुक में नजर आ रहे हैं। इसमें उनका वजन काफी कम नजर आ रहा है। उनका चेहरा भी अंदर की तरफ गया हुआ लग रहा है। 59 साल के सलमान का ये गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैन्स भी अवाक हैं।
फैंस ने कमेंट किया है, 'भाई वापस शेप में आ गए हैं', 'सलमान बहुत यंग लग रहे हैं', 'हैंडसम हंक'। पिछले कुछ दिनों से सलमान जिम से तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। वे अपने बाइसेप्स भी दिखा रहे थे। अब उनकी मेहनत का फल दिखने लगा है।
सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म में आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुए युद्ध पर आधारित है। अनुमान है कि इस फिल्म की तैयारी के लिए सलमान ने अपना वजन कम किया है।
--Advertisement--