img

Hip Belly: आपने कई महिलाओं को कमर पर चांदी की चेन या सैश पहने देखा होगा। कमरबंद महिलाओं की खूबसूरती को और भी निखार देता है। आपने भगवान कृष्ण और माता सीता की करधनी पहने तस्वीरें तो देखी ही होंगी।

आपको सिंधु सभ्यता की कई मूर्तियों की कमर के चारों ओर बेल्ट मिलेंगे। सिर्फ किसी समारोह में अपनी खूबसूरती निखारने के लिए नहीं, बल्कि रोजाना कमर में चांदी की चेन पहनने से स्वास्थ्य लाभ होता है। कुछ धार्मिक परंपराओं में कमर में चांदी की चेन पहनना शुभ माना जाता है। इसे देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त करने के लिए भी पहना जाता है।

चांदी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपकी बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं। गर्भावस्था और मासिक धर्म के दौरान दर्द से राहत मिलती है। ये कई तरह के संक्रमण को दूर करने में फायदेमंद है। चांदी की चेन एक्यूपंक्चर का काम करती है। यह पेट की कई बीमारियों को दूर करता है।

चांदी को एक धातु के रूप में कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है और कुछ लोगों का मानना है कि यह शरीर में ऊर्जा का संतुलन बनाए रखने में सहायक होती है।

नोट- उपरोक्त बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है। हमारी टीम इसका समर्थन नहीं करती है।

--Advertisement--