img

Up kiran,Digital Desk : विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड’ का दूसरा गाना ‘ओ माई री’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में श्रेया घोषाल की खूबसूरत आवाज ने इसे और भी इमोशनल बना दिया है।

मां और बच्चे के रिश्ते को समर्पित
‘ओ माई री’ गाना मां और बच्चे के रिश्ते की गहराई और नि:स्वार्थ प्यार को दिखाता है। मन्नन शाह का सोलफुल म्यूजिक और मनोज मुंतशिर के इमोशनल लिरिक्स इस गाने को खास बनाते हैं।

मूवी की कहानी और किरदार
फिल्म का टीजर पहले पार्ट से कहीं ज्यादा शार्प और इंटेंस है। नेशनल अवार्ड विजेता निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह की इस फिल्म में तीन हिंदू लड़कियों की कहानी दिखाई गई है। इन किरदारों को उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने निभाया है।

कहानी तब डार्क मोड़ लेती है जब ये तीनों लड़कियां दूसरे धर्म के युवकों के साथ रिलेशनशिप में आती हैं। प्यार से शुरू हुई कहानी धीरे-धीरे धर्मांतरण जैसे गंभीर मुद्दों पर केंद्रित डरावनी सच्चाई में बदलती है।

रिलीज डेट
‘द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड’ को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है, जबकि आशिन ए शाह ने इसे सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले को-प्रोड्यूस किया। फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

द केरल स्टोरी 2 The Kerala Story 2 गोज बियॉन्ड Goes Beyond ओ माई री O My Re श्रेया घोषाल Shreya Ghoshal मन्नन शाह Mannan Shah मनोज मुंतशिर Manoj Muntashir बॉलीवुड bollywood सुनाम Cinema हिंदी फिल्म hindi movie फिल्म रिलीज Movie Release टीज़र teaser इमोशनल गाना emotional song मां और बच्चे का रिश्ता Mother child relationship विपुल अमृतलाल शाह Vipul Amrutlal Shah उल्का गुप्ता Ulka Gupta ऐश्वर्या ओझा Aishwarya Ojha अदिति भाटिया Aditi Bhatia सनशाइन पिक्चर्स Sunshine Pictures फिल्म कहानी Movie Story धर्मांतरण Religious Conversion रोमांस ड्रामा Romance drama नेशनल अवॉर्ड National award सिनेमाघरों Theaters प्रेम कहानी love story इंटेंस कहानी Intense story विवादित फिल्म Controversial film बॉलीवुड न्यूज़ Bollywood news फिल्म म्यूजिक Movie music हिंदी सिनेमा अपडेट Hindi cinema update साउंडट्रैक Soundtrack मां का प्यार Mother's love इमोशनल सीन Emotional Scene प्रेम और डर Love and fear फिल्म किरदार Movie characters 2026 फिल्में 2026 movies रिलीज डेट release date इंडियन मूवीज Indian movies मनोरंजन समाचार entertainment news