पूर्वी एशिया के सैन्यीकरण को लेकर चाइना (CHINA) ने अमेरिका (USA) व जापान (JAPAN) को खुली धमकी दी है। चीनी विदेश मंत्रालय ने दोनों मुल्कों से काल्पनिक शत्रु पैदा करने से बचने और क्षेत्र को युद्ध क्षेत्र में बदलने से बचने को कहा।
ड्रैगन ने यह भी कहा कि इन देशों को शीत युद्ध की मानसिकता से बाहर आने की जरूरत है। इतना ही नहीं, चीन ने अमेरिका से अपना वैचारिक पूर्वाग्रह छोड़ने को भी कहा। पूर्वी चाइन सी में द्वीपों को लेकर चीन और जापान के बीच विवाद है।
वहीं, चीन और अमेरिका ताइवान, तिब्बत, हांगकांग, उइगर और साउथ चीन सागर के सैन्यीकरण को लेकर आमने-सामने हैं। जापान और यूएसए इन दिनों बड़ा नौसैनिक अभ्यास कर रहे हैं। इसको लेकर चीन बौखलाया हुआ है।
चीन ने कहा कि इंडो पैसिफिक शांति और विकास की धूरी है। यह किसी भूराजनीतिक प्रतिस्पर्धा के लिए युद्ध का अखाड़ा नहीं है। अमेरिका-जापान पर शांति भंग करने का चीन ने आरोप लगाया है।



_1808145860_100x75.jpg)
