लोकसभा चुनाव 2024 में AAP औऱ कांग्रेस के गठबंधन को लेकर सिद्धू ने दिया बयान, बताया कैसे होगा गठबंधन?

img

लोकसभा इलेक्शन 2024 में आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन के सवाल पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यदि वैचारिक मतभेद हैं तो गठबंधन नहीं हो सकता। उन्होंने ने कहा कि वह साफ तौर पर मानते हैं कि उनकी लड़ाई सच के लिए है। सिद्धू ने कहा कि जब भी उनके सामने कोई दुविधा होती है तो वह सीधे चले जाते हैं। सिद्धू ने कहा कि वह नैतिक मूल्यों से समझौता नहीं करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि जब किसी सांसद को सच बोलने के लिए अयोग्य घोषित किया जाता है तो यह संविधान की लड़ाई भी होती है। इसमें लोगों को भी आगे आना चाहिए। सिद्धू ने कहा कि वह पार्टी के अनुशासन से बाहर नहीं जाएंगे, मगर अपनी आत्मा की आवाज को लोगों तक पहुंचाने का कार्य जरूर करेंगे।

इसी के आधार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंजाब और दिल्ली के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। दिल्ली की नौकरशाही कौन चलाएगा, इस पर केंद्र सरकार के अध्यादेश के मुद्दे पर आप ने कांग्रेस का समर्थन मांगा है। जिसके बाद इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पार्टी की बैठक बुलाई गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेताओं के साथ बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि 'बैठक में जो हुआ वह गुप्त है, इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष या राहुल गांधी बात करेंगे।'
 

Related News