img

Up Kiran, Digital Desk: यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ सहित राज्य के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और छोटी नदियों का पानी जमने से यहां के दृश्य अत्यंत आकर्षक हो गए हैं। मौसम भले ही ठंडा हो, लेकिन प्रकृति की सुंदरता हर किसी को मंत्रमुग्ध कर रही है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटकों से शीतकाल में उत्तराखंड आने की अपील करते हुए बताया कि सरकार यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराएगी।

उत्तराखंड के उच्चतम क्षेत्रों में प्राकृतिक सुंदरता अपने पूरे शबाब पर है। मानसून के बाद चारों ओर हरे-भरे बुग्याल और खिले फूलों की खुशबू माहौल में बसी हुई है। ठंड में बर्फबारी और पानी के झरने, छोटी नदियों का पानी जमा हो गया है। राज्य के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण तापमान माइनस 20 डिग्री तक गिर गया है, जिससे पानी जमा हो गया है। 

बदरीनाथ धाम में बहते हुए पानी और झरने अब जम चुके हैं। पर्यटकों के लिए यह जमे हुए पानी के झरने मुख्य आकर्षण बन गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने पर्यटक स्थलों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारियों को पर्यटकों के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने का आदेश दिया है।