
Up Kiran, Digital Desk: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध ने एक बार फिर खतरनाक मोड़ ले लिया है। काला सागर में हुए एक विनाशकारी ड्रोन हमले में यूक्रेन को अब तक का सबसे बड़ा नौसैनिक नुकसान झेलना पड़ा है। रूस के ताबड़तोड़ ड्रोन हमलों ने यूक्रेन के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण जंगी जहाज को डुबो दिया है। इस हमले में कम से कम एक यूक्रेनी सैनिक की मौत हो गई है और कई अन्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।
ड्रोन ने बनाया सीधे जहाज को निशाना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने बेहद सटीक और तरीके से इस हमले अंजाम दिया। ड्रोन ने सीधे यूक्रेनी नौसेना के सबसे बड़े जहाज (लैंडिंग शिप) 'यूरी ओलेफिरेंको' को निशाना बनाया। हमले के बाद जहाज में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वह समुद्र में समा गया। इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें जहाज को धू-धू कर जलते और फिर डूबते हुए देखा जा सकता है।
क्यों था यह जहाज इतना खास?
'यूरी ओलेफिरेंको' यूक्रेनी नौसेना की शान माना जाता था। यह सोवियत संघ के समय का जहाज था, जिसे 2016 में यूक्रेनी नौसेना में शामिल किया गया था। यह जहाज एक साथ बड़ी संख्या में सैनिकों और सैन्य वाहनों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की क्षमता रखता था। इसका डूबना यूक्रेन के लिए सिर्फ एक जहाज का नुकसान नहीं, बल्कि एक बड़ा रणनीतिक झटका है, जिसका असर युद्ध के मैदान पर भी देखने को मिल सकता है।