_978861355.png)
Up Kiran, Digital Desk: मेघालय के इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने जानकारी दी है कि सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है। सोनम का शादी से पहले राज कुशवाह से अफेयर था और वही इस हत्या का मास्टरमाइंड है। इस घटना ने सभी को चौंका दिया है।
राजा की हत्या के मामले की जांच में पता चला है कि सोनम के पिता की इंदौर में एक छोटी सी प्लाईवुड फैक्ट्री है, जहां राज कुशवाह काम करता था। सोनम अक्सर फैक्ट्री के ऑफिस आती थी और यहीं से दोनों के बीच प्यार हुआ। यहीं से उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई। राज कुशवाह सोनम से 5 साल छोटा है। इसी प्रेम संबंध के चलते सोनम और राज ने राजा की हत्या की खौफनाक साजिश रची।
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को धूमधाम से हुई थी। शादी के नौ दिन बाद 20 मई को हनीमून के लिए दोनों मेघालय रवाना हुए। 22 मई को वे किराए के स्कूटर से मावलखियात गांव पहुंचे। वे एक रात नोंगरियात के शिप्रा होमस्टे में रुके और 23 मई की सुबह वहां से निकल गए। इसके बाद दोनों लापता हो गए।
24 मई को शिलांग-सोहरा रोड पर सोहरारिम में एक कैफे के बाहर उसका स्कूटर मिला। बाद में राजा का शव वेइसाडोंग झरने के पास गहरी खाई में मिला। पुलिस अब हत्या की साजिश और अन्य लोगों की जांच कर रही है। मामले के चौथे आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
--Advertisement--