img

Up Kiran, Digital Desk: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में कई नए खुलासे हुए हैं। शिलांग पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम ने खुद ही राजा रघुवंशी की हत्या की योजना बनाई थी और अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। जांच में पता चला है कि सोनम राज कुशवाह से बेहद प्यार करती थी।

सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या की योजना पहले ही बना ली थी। सोनम और राज ने अपने तीन दोस्तों को पहले ही गुवाहाटी भेज दिया था। तीनों ने गुवाहाटी में एक एक्टिवा किराए पर लेकर रेकी की थी। सोनम लोकेशन शेयर कर रही थी। आकाश, विशाल, आनंद और राज ने सोनम के साथ मिलकर रघुवंशी की हत्या की।

नेपाल भागने की कोशिश

सोनम खुद राजा रघुवंशी को सुनसान जगह पर ले गई। उसे मार दिया गया। इसके बाद सोनम नेपाल भागने की कोशिश कर रही थी। सोनम रात में यात्रा करती थी, ताकि कोई उसे पहचान न सके। बताया गया है कि वह छिपकर आने-जाने के लिए जानबूझकर रात का समय चुनती थी। राजा की हत्या करने के बाद राज, आकाश, विशाल, आनंद और सोनम तीनों शिलांग से गुवाहाटी गए और एक दिन वहीं रुके। इसके बाद वे अलग-अलग जगहों पर चले गए।

सोनम रघुवंशी के ब्वॉयफ्रेंड राज कुशवाह, राजा की हत्या के मास्टरमाइंड और कॉन्ट्रैक्ट किलर आनंद, आकाश और विक्की ठाकुर की तस्वीरें सामने आई हैं। हनीमून पर गई सोनम ने ही अपने पति की हत्या की है। मेघालय पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य चार आरोपियों को मध्य प्रदेश से अरेस्ट किया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची थी।

--Advertisement--