img

चेन्नई-तिरुनेलवेली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के छह डिब्बों की कांच की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं, क्योंकि रविवार (4 फरवरी, 2024) की रात अंजान लोगों ने तेज रफ्तार रेलगाड़ी पर पथराव किया।

हाल ही में शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रात लगभग दस बजे गंगईकोंडन और नारीकीनारू स्टेशनों के बीच चल रही थी। रविवार को दोपहर 2.50 बजे चेन्नई एग्मोर स्टेशन से निकलने के बाद उपद्रवियों ने उस पर पथराव कर दिया। हालांकि पथराव में कोई यात्री जख्मी नहीं हुआ, मगर घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई।

तिरुनेलवेली रेलवे जंक्शन के सूत्रों ने कहा कि जैसे ही रेल गाड़ी रात्रि 10.40 बजे तिरुनेलवेली रेलवे जंक्शन पहुंची, तकनीशियनों द्वारा क्षति की मात्रा का निरीक्षण किया गया। चूंकि कठोर कांच की खिड़कियों को कम से कम नुकसान हुआ था, तकनीशियनों ने राय दी कि जब मंगलवार (6 फरवरी) को पूरी ट्रेन की साप्ताहिक जांच होगी तो उन्हें बदला जा सकता है। इसलिए, सोमवार (5 फरवरी) को सवेरे 6 बजे चेन्नई के लिए ट्रेन का परिचालन फिर से सुनिश्चित करने के लिए तुरंत अस्थाई मरम्मत की गई।

रेलवे जंक्शन पर दर्ज एक शिकायत के आधार पर, सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने वंचिमनियाची और गंगईकोंडान स्टेशनों और जीआरपी, थूथुकुडी को सतर्क कर दिया। हालांकि, सोमवार दोपहर तक पुलिस बदमाशों की पहचान नहीं कर पाई थी।