img

Typhoon Yagi: वियतनाम में आए तूफान के बाद हुई जोरदार बारिश के कारण आज एक पुल ढह गया और एक बस बाढ़ में बह गई। तूफ़ान के चलते दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश में कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई और निर्यात-केंद्रित उत्तरी औद्योगिक केंद्रों में व्यापार और कारखाने बाधित हो गए।

तूफान यागी के शनिवार को वियतनाम में आने से नौ लोगों की मौत हो गई, इसके परिणामस्वरूप आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 50 अन्य लोगों की मौत हो गई। उत्तरी वियतनाम में कई नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊंचा हो गया है।

बह गई यात्री बस

आज सवेरे पहाड़ी काओ बैंग प्रांत में भूस्खलन के कारण 20 लोगों को ले जा रही एक यात्री बस बाढ़ की धारा में बह गई। बचाव दल को तैनात किया गया, मगर भूस्खलन ने उनका रास्ता रोक दिया। फु थो प्रांत में आज सवेरे लाल नदी पर बने स्टील के पुल के ढह जाने के बाद बचाव अभियान जारी है। रिपोर्टों के अनुसार 10 कारें और ट्रक तथा दो मोटरबाइक नदी में गिर गईं। तीन लोगों को नदी से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, मगर 13 अन्य लापता हैं।

 

--Advertisement--