नाटो सदस्य देश ने यूक्रेन में पहली बार भेजी अपनी फौज, यूरोप पर बड़े युद्ध का खतरा मंडराया

img

वर्तमान में यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है। ऐसे में नाटो सदस्य देश फ्रांस ने ऐसा फैसला लिया जिससे दुनिया हैरान रह गई है और इस बात प्रबल आसार नजर आए कि यूरोप में बहुत भयंकर युद्ध छिड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार, फ्रांस ने आधिकारिक तौर पर पहली मर्तबा यूक्रेन में अपनी फौज भेजी है। फ्रांसीसी सैनिकों को स्लावयांस्क में यूक्रेन की 54वीं स्वतंत्र मैकेनाइज्ड ब्रिगेड के समर्थन में मुस्तौद किया गया है।

विदेशी मीडिया के मुताबिक, फ्रांस ने जिन फौजियों को यूक्रेन भेजा है वे तीसरी इन्फैंट्री रेजिमेंट से हैं। जो फ्रांस की विदेशी सेना (लीजन एट्रैंगेर) का अहम हिस्सा है। फ्रांस की विदेशी आर्मी में भारी तादाद में यूक्रेनियन और रूसी शामिल हैं। इसके पहले उन्हें 2022 में रूस का अटैक शुरू होने के बाद यूक्रेनी सेना में शामिल होने के लिए इजाजत दी गई थी। हालांकि, उस दौरान रूसी फौजियों के वापस रूस लौटने के बारे में कोई सूचना नहीं मिली थी।

बता दें कि फ्रांस ने यूक्रेन में 1500 विदेशी लड़ाकों को भेजने का निर्णय लिया। फिलहाल, फ्रांसीसी सैनिकों के प्रारंभिक समूह में करीबन 100 जवानों की यूनिट को यूक्रेन भेजा गया है। ये तैनाती ऐसे मौके पर की गई है, जब रूस ने यूक्रेन में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
 

Related News