
Duplicate Taj Mahal: ताजमहल का नाम दुनिया के सात अजूबों में शुमार है। आगरा स्थित ताजमहल को प्रेम के प्रतीक के रूप में जाना जाता है, जिसे देखने हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। मगर क्या आप जानते हैं? ताजमहल सिर्फ आगरा में ही नहीं बल्कि दूसरे देश में भी है।
आगरा के ताजमहल जैसी दिखने वाली यह संरचना भारत के पड़ोसी बांग्लादेश में स्थित है। बांग्लादेश में स्थित इस ताजमहल का निर्माण 10 वर्ष पूर्व, 2008 में हुआ था। बांग्लादेश के एक धनी फिल्म निर्माता अहसानुल्लाह मोनी ने इस संरचना के निर्माण की पहल की थी। इसके लिए 56 मिलियन डॉलर खर्च किये गये।
अहसानुल्लाह मोनी ने ताजमहल जैसी दिखने वाली एक इमारत का निर्माण कराया ताकि उनके देश में रहने वाले लोग जो ताजमहल देखने के लिए भारत नहीं आ सकते, वे इसे देख सकें। वे बांग्लादेश में ही ताजमहल देखने का आनंद ले सकते हैं। इसीलिए कुछ लोग इसे गरीबों का ताजमहल भी कहते हैं।
बांग्लादेश में निर्मित इस संरचना का डिज़ाइन आगरा के ताजमहल के समान है। इसके निर्माण के लिए संगमरमर और ग्रेनाइट इटली से आयात किए गए थे। बांग्लादेश में बने इस ताजमहल का आगरा के ताजमहल से कोई मुकाबला नहीं है, मगर यह निश्चित रूप से बांग्लादेशियों और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन गया है।
--Advertisement--