img

Up Kiran, Digital Desk: बठिंडा के बाजार में पिछले दिनों पैदल जा रही महिलाओं के पर्स छीनकर भागने वाले लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई है। पुलिस लुटेरों का पीछा कर रही थी। इस दौरान लुटेरों ने हवा में फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक लुटेरे के पैर में गोली लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच गए।

दरअसल, आज यानी शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक आरोपी की जांघ में गोली लगी है और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इन बदमाशों ने 19 अगस्त को दो महिलाओं से पर्स छीने थे। इस दौरान एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई थी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बठिंडा की एसएसपी अमनीत कौंडल ने मीडिया से बात करते हुए पूरी घटना के बारे में बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। 19 अगस्त को इन्होंने दो महिलाओं से पर्स छीने थे। इस दौरान एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इन आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज भी ली गई है। जिसके बाद मामला दर्ज कर उनका पीछा किया जा रहा था। आज उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक आरोपी घायल हो गया। जिसकी जांघ में गोली लगी है, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया और आगे की पूछताछ शुरू कर दी गई है।

इसके साथ ही एक बाइक और एक 9 एमएम की पिस्तौल भी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान अमनप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। इनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। फोरेंसिक टीम मौके पर जाँच कर रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

--Advertisement--