img

man shortage countries: विश्व के कई हिस्सों में पुरुषों की जनसंख्या महिलाओं से अधिक है, और कुछ देशों में पुरुषों की संख्या महिलाओं से काफी कम है। जिससे वहां की महिलाओं को शादी और अन्य सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए, जानते हैं ऐसे देशों के बारे में जहां महिलाओं को मर्दों की काफी कमी खलती है।

आर्मेनिया में महिलाओं की संख्या 55 प्रतिशत है और मर्द कम है। आर्मेनिया की पुरुष आबादी की कमी प्रथम विश्व युद्ध और अर्मेनियाई नरसंहार के प्रभावों का परिणाम है, जब तुर्क-ओटोमन शासन के दौरान 1.5 मिलियन अर्मेनियाई लोगों की हत्या कर दी गई थी। सोवियत शासन और पड़ोसी देशों के साथ संघर्षों ने भी इस स्थिति को और बिगाड़ा है। आज भी यहां मर्दों के लिए महिलाएं तरसती हैं।

दूसरा देश यूक्रेन है। यहां 54.40 प्रतिशत महिलाएं हैं। युद्ध के कारण देश में पुरुषों की संख्या कम हो गई है, और यह स्थिति विश्व युद्ध के दौरान हुई भारी हानि का परिणाम है। द्वितीय विश्व युद्ध के प्रभावों के चलते, यूक्रेन की पुरुष आबादी आज भी 1941 के स्तर तक नहीं पहुंच पाई है।

बेलारूस में महिलाओं की आबादी 53.99 प्रतिशत है। द्वितीय विश्व युद्ध ने इस देश को बुरी तरह प्रभावित किया था, जहां एक चौथाई जनसंख्या युद्ध में मारी गई थी। देश की आर्थिक स्थिति और जीवन स्तर भी निम्न है, जिससे यहां के युवा विदेशों में रोजगार की तलाश में हैं। यहां भी मर्दों के लिए महिलाएं तरसती हैं।

रूस में महिलाओं की संख्या 53.55 प्रतिशत है। द्वितीय विश्व युद्ध ने रूस को भारी नुकसान पहुँचाया था, और शराब पीने की आदतों ने पुरुषों की आबादी को और कम कर दिया है।

जॉर्जिया में महिलाओं की आबादी 52.98 प्रतिशत है। यहां की अर्थव्यवस्था की स्थिति कमजोर है, जिससे पुरुष अपने देश को छोड़कर अन्य देशों में रोजगार की खोज में चले जाते हैं, जिससे महिलाओं और पुरुषों के बीच जनसंख्या का अंतर बढ़ रहा है।

--Advertisement--