img

हम सभी लोग यह बात बहुत अच्छे से जानते हैं की हमारी भारतीय रेलवे कितनी विशाल है और पूरे भारत में भारतीय रेलवे की पटरियों का रास्ता फैलता गया है। मगर ये सुन कर बड़ा अजीब लगता है कि अभी भी भारत के कई राज्यों में रेल सेवा उपलब्ध ही नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, सिक्किम एक ऐसा प्रदेश है जहां पर आज कोई भी रेलगाड़ी नहीं चली और न ही यहां पर कोई रेल लाइन है। ये हिंदुस्तान का एकमात्र ऐसा स्टेट है जहां पर लोगों रेल सेवा मौजूद नहीं है।

आपको बता दें कि, इस राज्य में रेलवे लाइन न होने के चलते अब तक यातायात के अन्य साधनों से सफर करना पड़ता है। जबकि ये स्टेट अंतरराष्ट्रीय सरहद से जुड़ा हुआ है। भारत के सिक्किम राज्य की सरहद चीन अधिकृत तिब्बत, नेपाल और भूटान से लगती है। बरसात के मौसम में जब भूस्खलन होता है तो कई दिनों तक अहम रास्ते बाधित रह जाते है। शायद यही वजह है कि यहां कोई ट्रेन नहीं चलती है। 
 

--Advertisement--