img

bihar rain alert: बिहार की आबो हवा में इन दिनों उलट-पुलट का खेल चल रहा है। पूर्वोत्तर असम और इसके आसपास बने चक्रवातीय हवा के असर से प्रदेश में आंशिक बादल छाए हुए हैं। तो दूसरी ओर टेंपरेचर की चढ़ती सुई लोगों को पसीने छुड़ा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले कुछ दिनों के लिए राहत और चुनौती दोनों की तस्वीर पेश की है। कहीं शुष्क मौसम, कहीं हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। आठ अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में गरज-तड़क के साथ बूंदाबांदी की संभावना ने लोगों की नजर आसमान पर टिका दी है।

इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

मौसम मकहमे ने 8 अप्रैल के लिए पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा, जमुई और बांका में हल्की बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ गरज-तड़क और हल्की वर्षा की आशंका जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ये बदलाव हिमालय और आसपास के इलाकों को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ का नतीजा होगा। हालांकि, अगले 24 घंटों तक मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा, मगर आंशिक बादलों का डेरा बना रहेगा। 
 

--Advertisement--