राजस्थान में नहीं दिखा वोटिंग का उत्साह, जानें 2019 के मुकाबले कितना गिरा वोटिंग प्रतिशत; अपने जिले हाल देखें

img

राजस्थान में लोकसभा इलेक्शन के पहले फेज को लेकर बीते कल को मतदान हो चुका है। सियासी पार्टियां अपने-अपने हिसाब से मतदान के इन आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे हैं। वर्ष 2019 के मुकाबले इस बार इन 12 सीटों पर मतदान का % 6.15 % कम रहा है। इन्हीं 12 सीटों पर 2019 में 64.02 % मतदान हुआ था, जो इस बार 57.88 % रहा है।

पहले फेज के चुनाव में कुल 57.88 % मतदान में से 57.26 ईवीएम और 0.62 % पोस्टल बैलेट से हुआ है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता का कहना है कि मतदान % घटने के अलग-अलग कारण हो सकते हैं। एक तो सुबह और शाम के वक्त मतदाताओं ने मतदान किया। आवाम को जागरूक करने के प्रयास किए गए थे। इस बार मतदाताओं के लिए नए नवाचार भी किए गए थे। मतदान % बढ़ाने की पूरी कोशिश की गई थी।

जानें किस जिले में कितने प्रतिशत वोटिंग हुई

आंकड़ों का विश्लेषण करने पर साफ होता है कि श्रीगंगानगर सीट पर इस बार 65.64 % मतदान हुआ है, जो 2019 में 74.77 % था। यहां 2019 के मुकाबले 8.51 % की कमी आई है। बीकानेर सीट पर 53.96 मतदान हुआ जबकि 2019 में यहां 59.43 % मतदान हुआ था। इस बार यहां 5.02 % की कमी आई है। चूरू सीट पर 62.98 % मतदान हुआ है जबकि 2019 में यहां 65.90 % % वोटिंग हुई थी। इस बार यहां 2.32 % की कमी आई है। झुंझुनूं सीट पर 52.29 % हुआ है जबकि 2019 में यहां 62.11 % वोटिंग हुई थी। इस बार यहां 9.14 % की गिरावट आई है। सीकर सीट पर इस बार 57.28 % वोटिंग हुई है, जो 2019 के मुकाबले 7 % कम है। 2019 में यहां 65.18 % वोटिंग हुई थी।

इसी प्रकार जयपुर ग्रामीण सीट पर 56.58 % वोटिंग हुई है, जो 2019 के मुकाबले 8.02 % कम है। 2019 में यहां 65.54 % वोट पड़े थे। जयपुर सीट पर 62.87 % वोटिंग हुई थी जबकि, 2019 में 68.48 % मतदान हुआ। यहां इस बार 5 % मतदान कम हुआ है। अलवर सीट पर 59.79 वोटिंग हुई, जो 2019 के मुकाबले 6.84 % कम है। 2019 में यहां 67.17 % मतदान हुआ था। भरतपुर में 52.69 मतदान रहा जबकि 2019 में 59.11% वोट पड़े। इस बार यहां 5.80 % की गिरावट आई।

तो वहीं, करौली-धौलपुर में 49.29 % वोटिंग हुई, जो 2019 में 55.18 % थी। यहां 5.47 % की गिरावट आई। दौसा में 55.21 % वोटिंग हुई, जो 2019 के चुनावों में 61.50 % थी। यहां 5.63 % की गिरावट आई है। इसी प्रकार नागौर लोकसभा सीट पर 57.01 % वोटिंग हुई है, जो 2019 में 62.32 % थी। यहां 4.95 % की गिरावट आई है।

Related News