
chanakya niti: आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में वैवाहिक जीवन के बारे में कई बातें बताई हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ गलतियां हैं जो पति-पत्नी के रिश्ते को खराब कर सकती हैं।
आचार्य चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी के बीच सम्मान का रिश्ता होना चाहिए। दोनों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए. अगर पति-पत्नी एक-दूसरे का सम्मान करें तो रिश्ता मजबूत होता है।
आचार्य चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी के बीच कभी भी अहंकार की भावना नहीं रखनी चाहिए।
हर मुसीबत को हिम्मत से सहना चाहिए. अगर विपरीत परिस्थितियों में दोनों के बीच धैर्य नहीं है तो रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगा।
पति पत्नी का रिश्ता बहुत पवित्र होता है। लेकिन अक्सर चंद गलतफहमियों की वजह से ये रिश्ता टूटा जाता और तलाक हो जाता है। अक्सर देखा गया है कि जिन कपल में तलाक होते हैं उन में एक गलती जरुर होती है।
पति और पत्नी एक-दूसरे का समर्थन करें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें। इससे संबंध मजबूत होता है। दोनों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने के लिए विशेष समय निकालें। यह उनके संबंधों को और भी मजबूत बनाता है।