_1960503584.png)
Up Kiran, Digital Desk: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ गया है। इस हमले ने दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास को और बढ़ा दिया है और दुनिया की नजर अब इस इलाके पर टिकी हुई है। इस बीच भारत ने अपनी रक्षा क्षमता को और मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भारत और फ्रांस ने 63000 करोड़ रुपए के सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत भारत को 26 राफेल एम विमान मिलने वाले हैं। इन विमानों का आने से भारतीय नेवी की ताकत और भी बढ़ने वाली है।
आइए जानते हैं कि ये राफेल एम विमान पाकिस्तान की नौसेना के लिए कितना बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं और इससे भारत की सामरिक स्थिति में क्या बदलाव आएगा।
भारत की एयर फोर्स पहले ही राफेल विमानों का इस्तेमाल कर रही है जिनमें 36 राफेल लड़ाकू विमान शामिल हैं। मगर राफेल एम की आने से भारतीय नौसेना की क्षमता को एक नया आयाम मिलेगा। इन विमानों में शक्तिशाली मिसाइल लगे हुए हैं जो पाकिस्तान की नौसेना को उसकी सीमा में घुसने से पहले ही तबाह कर सकते हैं।
भारतीय मिसाइलों की खूबियां पाकिस्तान के लिए परेशानी का सबब
Exocet/AM39: यह एक एंटी-शिप क्रूज मिसाइल है जो 655 किलो वजन का होता है और 165 किलो विस्फोटक ले जाता है। इसकी रेंज 40 से 180 किमी तक होती है।
Penguin 3: यह एंटी-शिप मिसाइल है जिसकी रेंज 50 किमी है।
Harpoon: यह एक सबसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसमें 224 किलोग्राम विस्फोटक होता है। इसकी रेंज 240 किमी तक है और यह 1049 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ सकता है।
पाकिस्तानी नौसेना के लिए खतरा
राफेल एम विमान भारतीय एयरक्राफ्ट कैरियर से ऑपरेट होंगे। भारत के पास वर्तमान में दो एयरक्राफ्ट कैरियर हैं - आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य। पाकिस्तान की नौसेना का मुख्य बेस कराची में स्थित है जो भारत के कई प्रमुख समुद्री क्षेत्रों से ज्यादा दूर नहीं है।
भारत से कराची की दूरी कितनी
गुजरात के जामनगर से कराची की दूरी करीब 400 किमी है। मुंबई से कराची की दूरी करीब 880 किमी है। इसका मतलब ये है कि भारतीय नौसेना को पाकिस्तान के पास अपने युद्धपोतों को भेजने की जरूरत नहीं होगी। राफेल एम को सीधे भारतीय समुद्र तट से लॉन्च किया जा सकता है जिससे पाकिस्तान की नौसेना पर बिना किसी बड़े खतरे के हमला किया जा सकता है। खासकर हार्पून एंटी-शिप मिसाइल के जरिए जो 240 किमी दूर तक मार कर सकता है भारत के पास पाकिस्तान की नौसेना को खत्म करने की जबरदस्त क्षमता होगी।
--Advertisement--