img

आईपीएल 2024 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 22 मार्च को उद्घाटन मैच खेलेंगे। इस सीजन की शुरुआत में टीम में कुछ जरुरी फेरबदल किए गए हैं। तीन टीमों को नया कप्तान मिल गया है।

इसमें सबसे पहला नाम मुंबई इंडियंस का है। पांच बार के ट्रॉफी विजेता रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है।

आईपीएल के पिछले दो सीजन में गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी करने वाले हार्दिक पंड्या ने इस सीजन में मुंबई इंडियंस में एंट्री की है। और सीधे कप्तानी मिल गई। आईपीएल के ग्यारह सीजन के बाद हिटमैन पहली बार बतौर खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। रोहित 2013 से मुंबई के कप्तान थे।

हार्दिक पंड्या के मुंबई जाने के साथ ही गुजरात टाइटंस ने युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अपना कप्तान बदल दिया है। फ्रेंचाइजी ने एडेन मार्कराम की जगह ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता पैट कमिंस को अपना कप्तान बनाया है।

अभी भी ये स्पष्ट नहीं है कि ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में वापसी करेंगे या नहीं। तो इस बार डेविड वॉर्नर की जगह मिशेल मार्श को कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है।

--Advertisement--