unique bird: पृथ्वी पर प्रत्येक जीव को आराम की आवश्यकता है। हालाँकि, एक पक्षी ऐसा भी है जो नींद में भी उड़ता है। आईये जानते उस पक्षी के बारे में।
हम जिस पक्षी की बात कर रहे हैं उसका नाम कॉमन स्विफ्ट पक्षी है। ये पक्षी 10 महीने तक बिना रुके उड़ता रहता है। ये पक्षी प्रजनन के लिए केवल दो महीने के लिए ही जमीन पर आता है। ये पक्षी अपने अंडे गौरैया के घोंसले में देता है। यह पक्षी उड़ते समय सोता है। ये पक्षी न केवल सोता नहीं है, बल्कि उड़ते समय कीड़े-मकोड़े भी खाता है। ये पक्षी 112 किलोमीटर की गति से उड़ता है।
कॉमन स्विफ्ट का रंग ज्यादातर गहरा भूरे से काले रंग का होता है। ये पक्षी लगभग 16 से 17 सेंटीमीटर लंबे होते हैं। उनकी उड़ान बहुत तेज होती है, और वे दिन और रात दोनों वक्त में उड़ सकते हैं। ये अक्सर बड़े समूहों में उड़ते हैं।
ये आमतौर पर ऊंचे भवनों, खिड़कियों और पुराने पेड़ों में अपने घोंसले बनाते हैं। ये पक्षी आमतौर पर अप्रैल से अगस्त के बीच प्रजनन करते हैं। मादा एक बार में 2 से 5 अंडे देती है। कॉमन स्विफ्ट्स बहुत ही सामाजिक और सक्रिय पक्षी होते हैं और उनकी पहचान अक्सर उनके तेज़ और चक्करदार उड़ान से होती है। ये ज्यादातर यूरोप, एशिया और उत्तरी अफ्रीका में पाया जाता है।
_797944222_100x75.jpg)
_1242414198_100x75.jpg)
_2016272731_100x75.jpg)
_945863438_100x75.jpg)
_1798285767_100x75.jpg)