img

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में मंगलवार को एक अजीबोगरीब वाक्या हुआ। चेपॉक सुपर जाइल्स और सलेम स्पार्टन्स के मध्य हुए मैच में गेंदबाज अभिषेक तंवर को 20वां ओवर पूरा करने के लिए 11 बार गेंदबाजी करनी पड़ी। उन्होंने लास्ट ओवर में 26 रन दिए और उनमें से 18 आखिरी गेंद पर आए।

सलेम स्पार्टन्स के इस गेंदबाज को चेपॉक सुपर गिल्स के संजय यादव ने बोल्ड कर दिया। उन्होंने 12 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन बनाए और टीम को 5 विकेट पर 217 रन तक पहुंचाया। उन्होंने 1 गेंद पर 18 रन बनाए जिसमें 3 लगातार नो बॉल और 1 वाइड बॉल शामिल थी। चेपॉक के 217 रनों का पीछा करते हुए, सलेम ने 9 विकेट पर 165 रन बनाए और चेपॉक ने 52 रनों से मैच जीत लिया।

चेपॉक ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए थे और अभिषेक तंवर को अंतिम ओवर करने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने पहली चार गेंदों पर 6 रन दिए थे, मगर तभी सारा गणित बिगड़ गया। पांचवीं गेंद नो बॉल थी, मगर फ्री हिट पर उन्होंने 1 रन दे दिया। इसके बाद अगली गेंद भी नो बॉल रही और संजय ने उसे छक्का जड़ दिया. एक बार फिर नो बॉल फ्री हिट हुई। संजय को इसमें से दो रन मिले, मगर अभिषेक ने लगातार तीसरी नो बॉल फेंकी। इसके बाद फ्री हिट गेंद को वाइड फेंका गया. फिर आखिरी गेंद को छक्के के लिए खींच लिया.

आखिरी गेंद पर अभिषेक ने 18 रन दिए। इनमें से 3 नो बॉल और 1 वाइड रही, जबकि 14 रन बने। अभिषेक ने पहले तीन ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिया, मगर आखिरी ओवर ने सारा गणित बदल दिया. संजय यादव आईपीएल में KKR, SRH और मुंबई इंडियंस के लिए खेले। उन्होंने आईपीएल 2022 में मुंबई के लिए एक मैच भी खेला था।

--Advertisement--