img

इस समय इंडिया में कई कंपनियां जैसे Reliance Jio, Airtel, Vodafone Idea और दूसरी टेलिकॉम कंपनियां हैं जो अपने यूजर्स के लिए खास नए-नए प्लान ला रही हैं। साथ ही अब भारत में भी नई-नई तकनीकें आ रही हैं। भारत में 5जी सेवा भी शुरू हो चुकी है। भारत के कई शहरों में 5जी सेवा शुरू हो रही है।

Reliance Jio वर्तमान में 5G सेवाओं में सबसे आगे है। देश के 184 शहरों में जियो सबसे आगे है। वर्तमान में जियो ने 94.6 % आबादी को 5जी सेवाएं मुहैया कराई हैं। रिसर्च फर्म टेकहार्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 25 जनवरी 2023 तक भारत की 25 % से ज्यादा आबादी 5जी सेवाओं का इस्तेमाल कर रही है। इन रिपोर्ट्स के अनुसार ये 25.2 % आबादी देश के 189 शहरों में बिखरी हुई है.

25 जनवरी तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, जियो ने 184 शहरों में 5जी सेवाएं मुहैया कराने का बीड़ा उठाया है। जिसे 94.6 प्रतिशत आबादी को उपलब्ध करा दिया गया है। Airtel 5G 52 शहरों में उपलब्ध है। एयरटेल 44.8 % आबादी को 5जी सेवाएं मुहैया करा रहा है।डैशबोर्ड डेटा के आधार पर भारत की 25.2 % आबादी 5जी नेटवर्क से आच्छादित है। यदि वे अपने नेटवर्क को अपग्रेड करते हैं तो देश में 41 प्रतिशत स्मार्टफोन यूजर 5जी यूजर होने की संभावना है।
 

--Advertisement--