img

IPL 2025 का आगाज होने में केवल कुछ ही दिन बाकी हैं। जैसे-जैसे ये टूर्नामेंट नजदीक आता जा रहा है, कई युवा टैलेंट सामने आ रहे हैं, जो भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बना सकते हैं। मगर इस लीग में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनका नाम उनके खुद के टैलेंट से ज्यादा, उनके परिवार के नाम की वजह से चर्चा में रहता है। इनमें से एक नाम है अर्जुन तेंदुलकर इस सीजन भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं।

पिता के नाम का उठा रहा है फायदा

अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल में चयन का सबसे बड़ा कारण उनका पिता सचिन तेंदुलकर हो सकते हैं। सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के अहम सदस्य रह चुके हैं। अब उनके बेटे होने के कारण अर्जुन को आईपीएल में अपनी जगह बनाना कहीं ज्यादा आसान हुआ है। मुंबई इंडियंस ने इस साल उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा है। हालांकि अगर अर्जुन को केवल उनकी व्यक्तिगत क्रिकेट प्रतिभा के आधार पर आंका जाए तो वो शायद ही किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी का हिस्सा होते।

सचिन तेंदुलकर का नाम अर्जुन के लिए हर टीम का दरवाजा खोलने का काम करता है। अगर सचिन का नाम उनके साथ न जुड़ा होता, तो शायद अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में खेलने का मौका भी नहीं मिलता।

बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल करियर अब तक खास नहीं रहा है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 2 सीज़न खेले हैं, मगर कुल मिलाकर उन्होंने सिर्फ 5 मैच खेले हैं जिनमें से केवल 3 विकेट ही हासिल किए।