img

पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही दोनों राज्यों और चंडीगढ़ में चल रही शीतलहर से ठंड बढ़ गई है। राज्य का गुरदासपुर और हरियाणा का महिंदरगढ़ सबसे ठंडा रहा। मौसम साइंटिस्टों ने 26 से 28 दिसंबर तक प्रदेश में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 28 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में और राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में कल सवेरे तक घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। 25 से 27 दिसंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 25 को गंगीय पश्चिम बंगाल, 25 और 26 को उड़ीसा, 26 को राजस्थान, 26 और 27 को एमपी, पंजाब और हरियाणा में सवेरे घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

मिली खबर के अनुसार, चंडीगढ़ का मिनिमम पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर का 7.2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का 7.1 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का 8.7 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट का 6.5 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा का 6.2 डिग्री सेल्सियस, 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट, न्यू शहर का पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

--Advertisement--