img

Astrologer: नास्त्रेदमस 16वीं सदी के एक प्रसिद्ध भविष्यवक्ता और ज्योतिषी माने जाते हैं। उनकी किताब "लेस प्रोफेटीज" ने दुनिया भर में काफी लोकप्रियता हासिल की, जिसमें उन्होंने भविष्य की घटनाओं की भविष्यवाणी की थी।

उनकी भविष्यवाणियाँ प्रायः प्रतीकात्मक एवं गूढ़ भाषा में होती हैं, इसलिए उन्हें सही ढंग से समझना और व्याख्या करना आसान नहीं होता।

अक्टूबर 2024 में क्या हो सकता है?

अगर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों के आधार पर अक्टूबर 2024 की बात करें तो उन्होंने इसमें वैश्विक संकटों के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि इस समय दुनिया को युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं और सामाजिक अस्थिरता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खासकर, ईरान और इजरायल के बीच इस समय जो तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, उसे देखते हुए इस भविष्यवाणी को नकारा नहीं जा सकता।

राजनीतिक उथल-पुथल की भविष्यवाणी: नास्त्रेदमस ने राजनीतिक क्षेत्र में उथल-पुथल की भी भविष्यवाणी की है। उनका मानना ​​है कि इस समय दुनिया के कई हिस्सों में सत्ता परिवर्तन और राजनीतिक अस्थिरता हो सकती है। उदाहरण के लिए अमेरिका में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं और अगर वहां सत्ता परिवर्तन होता है, तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है, खासकर उन देशों पर जो पहले से ही संघर्ष और युद्ध की स्थिति में हैं।

प्राकृतिक आपदाओं का डर: नास्त्रेदमस ने जलवायु परिवर्तन और उसके खतरनाक परिणामों के बारे में भी भविष्यवाणी की है। अक्टूबर 2024 में दुनिया को तूफान, भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से सावधान रहना होगा। ये आपदाएँ जलवायु में बड़े बदलावों के कारण हो सकती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित कर सकती हैं।

--Advertisement--