img

Up Kiran, Digital Desk: एशिया कप के छोटे प्रारूप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले शीर्ष पाँच बल्लेबाज़ों में दो भारतीय शामिल हैं। लेकिन वे इस सीज़न में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे।

एशिया कप के टी20 प्रारूप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों के ख़ास रिकॉर्ड्स पर एक नज़र...

क्रिकेट जगत में रन मशीन के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले विराट कोहली ने 2016 से 2022 के बीच एशिया कप (टी20) टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा 10 मैच खेलते हुए 9 पारियों में 429 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने एक शतक समेत 3 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 122 रन है। कोहली ने 2024 टी20 विश्व कप के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।

पाकिस्तान के मोहम्मद रिज़वान ने 2022 सीज़न में 6 मैचों की 6 पारियों में 3 अर्धशतकों सहित 281 रन बनाए थे। वह इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 2016 से 2022 के बीच एशिया कप में 9 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 2 अर्धशतकों की मदद से 271 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 2024 टी20 विश्व कप के बाद टी20 क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके हैं।

हांगकांग के बाबर हयाद इस सूची में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 2016 से 2011 के बीच एशिया कप में 5 टी20 मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 225 रन बनाए हैं।

अफ़ग़ानिस्तान के इब्राहिम ज़दरान ने 2022 एशिया कप में 5 टी20 मैचों में एक अर्धशतक की मदद से 196 रन बनाए हैं।

--Advertisement--