Up Kiran, Digital Desk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर सीधा हमला बोला है। ट्रंप ने इस युद्ध को "अनावश्यक" और "बेहद नुकसानदेह" बताया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई एक हफ्ते में खत्म की जा सकती थी, लेकिन अब यह चार साल से खिंचती चली जा रही है।
ट्रंप ने कहा, "मैं व्लादिमीर पुतिन से बहुत निराश हूं। हमारे रिश्ते पहले अच्छे थे, शायद अब भी हैं। लेकिन मैं नहीं समझ पा रहा कि उन्होंने इस युद्ध को इतना लंबा क्यों खींचा। उन्होंने करीब डेढ़ लाख सैनिक खो दिए हैं। यह युद्ध उनकी भी हार है और दुनिया के लिए एक भयानक त्रासदी।"
"द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे भयानक संघर्ष"
ट्रंप ने युद्ध में हुई मौतों की तुलना द्वितीय विश्व युद्ध से करते हुए कहा, "यह सबसे खतरनाक युद्ध है। इतनी बड़ी संख्या में मौतें किसी और संघर्ष में नहीं हुईं। इसे उसी समय रोक देना चाहिए था।"
"मैंने आठ युद्ध रोके, भारत-पाक संघर्ष को भी टाला"
ट्रंप ने खुद को शांति दूत बताते हुए दावा किया कि उनके कार्यकाल में उन्होंने आठ बड़े युद्धों को रोका। इनमें भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध भी शामिल था।
उन्होंने कहा, "मैंने उस समय सही निर्णय लिए। भारत-पाकिस्तान में बड़ा संकट था, लेकिन हमने स्थिति को संभाल लिया। अब रूस-यूक्रेन के बीच भी इसी तरह के प्रयास होने चाहिए।"
अर्जेंटीना से मिलकर अमेरिका ने दिया 20 अरब डॉलर का पैकेज
यह बयान ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ मुलाकात के दौरान दिया। इस मुलाकात का मकसद अर्जेंटीना की आर्थिक हालत सुधारने के लिए 20 अरब डॉलर की अमेरिकी सहायता की घोषणा था।
_758812626_100x75.png)


_1645800077_100x75.jpg)
_1140651096_100x75.png)