 
                                                
                                                UP News: जिले प्रयागराज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। करछना क्षेत्र के एक गांव में 24 फरवरी को शादी हुई और सुहागरात के अगले ही दिन 26 फरवरी को नई नवेली दुल्हन ने एक बच्चे को जन्म दिया। यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ऐसे हुआ खुलासा
24 फरवरी को हुई शादी के बाद 25 फरवरी को दुल्हन की विदाई हुई और ससुराल में रीति-रिवाज के साथ उसका गृह प्रवेश कराया गया। अगले दिन घर में मुंह दिखाई की रस्म पूरी की गई। इसी दौरान 26 फरवरी की शाम को दुल्हन ने पेट में तेज दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद उसे करछना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया।
डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि दुल्हन गर्भवती है और तुरंत उसे डिलीवरी के लिए भर्ती करना होगा। दो घंटे के अंदर ही उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। ये खबर सुनते ही ससुराल पक्ष हैरान रह गया।
नवविवाहित दुल्हन के मां बनने की खबर ने ससुरालवालों को गहरे सदमे में डाल दिया। 26 फरवरी को नवजात बच्चे के साथ दुल्हन को उसके मायके भेज दिया गया। मामले को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई, मगर दोनों पक्ष किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके। पंचायत में भी कोई ठोस समाधान नहीं निकला, जिससे यह मामला और उलझ गया है।
 
                    
 (1)_1078236602_100x75.jpg)

 (1)_1926346479_100x75.jpg)
