img

चाचा की हत्या के बाद फरार हुए भतीजे को उत्तराखंड STF ने 14 बरस बाद पकड़ लिया है। दरअसल, यहां प्रकाश पंत नाम के एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते 14 वर्ष पहले नैनीताल में दिनदहाड़े अपने ही सगे चाचा दुर्गा पंत को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

पुलिस निरंतर इसकी तलाश में जुटी रही। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए देश के कई शहरों को ठिकाना बनाया और आखिरी में हरियाणा के फरीदाबाद में नाम बदलकर रहने लगा। पुलिस के मुताबिक अब प्रकाश पंत की पहचान ओमप्रकाश के नाम से है, जोकि अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बल्लभगढ़ में रह रहा था।

नैनीताल पुलिस आरोपी की तलाश में सालों तक जुटी रही थी। इस मामले में जब पुलिस को ये पता चला था कि आरोपी नेपाल भाग गया है तो पुलिस ने भी खोजबीन बंद कर दी थी। लेकिन STF निरंतर इसकी तलाश में जुटी रही। आरोपी की एक गलती ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। दरअसल आरोपी प्रकाश पंत ने अपनी पत्नी को अपने पुराने फोन से कॉल किया था।

STF को आरोपी के बारे में पता चल गया था। इसके बाद STF की टीम हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पहुंची और 1 लाख के इनामी प्रकाश पंत उर्फ ओमप्रकाश को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। वहीं एसएसपी STF आयुषी अग्रवाल ने बताया कि STF की लिस्ट में अभी कई और भी फरार इनामी हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं। 
 

--Advertisement--