img

chhaava actor: विक्की कौशल के करियर की साथ फ्लॉप फिल्मों के बारे में जानें। जिनका नाम शायद आप भी नहीं जानते होंगे। तो आईये एक नजर डालते विक्की कौशल की असफल फिल्मों पर-

'मसान' विक्की कौशल की डेब्यू फिल्म है और इस फिल्म ने सिर्फ 3.65 करोड़ की कमाई की। विक्की की दूसरी फिल्म 'जुबान' थी। वह भी बुरी तरह फ्लॉप हो गया था। विक्की की फिल्म 'रमन राघव' भी फ्लॉप रही। इस फिल्म ने 7 करोड़ का कलेक्शन किया था।

'भूत पार्ट 1: हॉन्टेड शिप' विक्की की फ्लॉप फिल्मों में से एक है। 27 करोड़ रुपए कमाने के बावजूद विक्की की फिल्म 'मनमर्जियां' फ्लॉप रही। 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' विक्की कौशल की फ्लॉप फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने 5.65 करोड़ रुपए कमाए।

वर्तमान में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। इस फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से बहुत प्यार मिल रहा है। विक्की कौशल के साथ रश्मिका और अक्षय खन्ना की एक्टिंग भी बेहतरीन है।

बता दें कि छत्रपति संभाजी महाराज की वीरगाथा बताने वाली फिल्म 'छावा' 14 फरवरी को सभी जगह रिलीज हो गई। रिलीज होने पर इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।