img

Viral News: कर्नाटक में किसानों को दुल्हन ढूंढने में कठिनाई का सामना करना अब मामूली बात नहीं है। ऐसे ही एक किसान ने अब जिला कलेक्टर से एक अजीबोगरीब अपील की है। किसान ने राज्य सरकार से दुल्हन ढूंढने की गुहार लगाई है। उसने कहा है कि वह बीते दस वर्षों से जीवनसाथी की तलाश कर रहा है, लेकिन कोई भी उससे शादी करने को तैयार नहीं है।

ये घटना बुधवार को कर्नाटक के कोप्पकल जिले के कनकगिरी में जन स्पंदन (सार्वजनिक प्रतिक्रिया) कार्यक्रम में हुई। कनकगिरी कस्बे के 30 वर्षीय किसान संगप्पा शिरहट्टी ने कोप्पल जिला कलेक्टर नलीन अतुल को एक याचिका प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने अपनी समस्या का समाधान खोजने और शादी करने में मदद करने का अनुरोध किया।

कलेक्टर को अपनी याचिका सौंपते हुए संगप्पा ने कहा, "आप निवासियों की समस्याओं को सुनते रहे हैं और उनका समाधान करते रहे हैं। अब आपको मेरे जैसे लोगों की निजी समस्याओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। युवा किसान, जो विवाह योग्य उम्र के हैं, उन्हें दुल्हन खोजने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आपको ऐसे सभी पुरुषों की हेल्प करनी चाहिए।"

उन्होंने शिकायत की कि परिवार अपनी बेटियों की शादी किसानों से करने से कतराते हैं, जिसके कारण कई युवा अपने जीवनसाथी की तलाश में खेती छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के पास छह एकड़ ज़मीन है और वे खेती करके अपना जीवन यापन करते हैं। कृप्या मेरी दुल्हन ढूंढने में मेरी मदद कीजिए।
 

--Advertisement--