img

Viral News: विश्व में पुरातत्वविद प्राचीन रहस्यों की खोज में निरंतर खुदाई कर रहे हैं, जिससे हमें ये समझने का मौका मिलता है कि प्राचीन काल में लोग कैसे जीते थे और उनकी सभ्यता कितनी उन्नत थी।

अक्सर इस खोज में कुछ बेहद आश्चर्यजनक चीजें भी सामने आती हैं। आर्कियोलॉजिस्ट के अलावा कई स्वतंत्र खोजकर्ता भी खजाने की तलाश में रहते हैं और जब उन्हें कुछ मिलता है, तो वे उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर देते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को खुदाई में गुप्त चीज मिलती है, मगर जब उसने ढक्कन खोला तो उसके होश उड़ गए क्योंकि मटके के अंदर एक सांप भी छिपा था।

इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति मेटल डिटेक्टर की मदद से जमीन पर खुदाई कर रहा है। जैसे ही मशीन में हलचल होती है, वह तुरंत खुदाई शुरू कर देता है। कुछ टाइम बाद उसे एक मटका नजर आता है और वो समझ जाता है कि ये छिपा खजाना हो सकता है। उत्सुकता से वो मटके का ढक्कन खोलता है, मगर अंदर का दृश्य देखकर वो दंग रह जाता है। मटके में एक सांप और मेंढक भी दिखाई देते हैं। वह पहले तो पीछे हटता है, फिर सांप और मेंढक को बाहर निकालता है।

सांप को बाहर निकालने के बाद उसकी किस्मत बदल जाती है क्योंकि मटके के अंदर कई सोने के सिक्के भी होते हैं। जब वो सिक्के बाहर निकालता है, तो उनकी कुल कीमत 50 लाख से 70 लाख रुपये के बीच आंकी जाती है। हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं की जा सकती क्योंकि इसके स्रोत की जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

--Advertisement--