img

Viral News: ग्रीस में एक महिला को खेत में दो बार आग लगाने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। महिला ने खेत में आग क्यों लगाई, इसका कारण जब आप समझेंगे तो आप जरूर चौंक जाएंगे। महिला को फायरमैन बहुत अच्छे, हैंडसम और हॉट लगे। उसे उनके साथ काम करना और फ़्लर्ट करना पसंद था। अपनी इस चाहत को पूरा करने के लिए वो दो बार खेत में आग लगा चुकी है।

त्रिपोली पुलिस ने महिला की गिरफ्तारी की सूचना दी है। महिला को अर्काडिया में त्रिपोली नगर पालिका के केरासिट्सा क्षेत्र में दो बार जानबूझकर खेत में आग लगाने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। महिला ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे फायरमैनों को देखना और उनके साथ फ्लर्ट करना अच्छा लगता था।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, महिला को आग लगने की दोनों जगहों पर देखा गया, जिससे लोगों में संदेह पैदा हो गया। आख़िरकार आगे की जांच के बाद सच्चाई सामने आ गई। पुलिस भी हैरान थी कि ऐसा कौन करेगा।

डेलीमेल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा, ग्रीस में एक 44 वर्षीय महिला ने एक खेत में दो बार आग लगा दी क्योंकि उसे अग्निशामकों को देखना और उनके साथ फ़्लर्ट करना पसंद था। महिला को अब तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है। सोशल मीडिया पर इस घटना की चर्चा हो रही है और तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

--Advertisement--