img

गोवा में वन विभाग और स्थानीय पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों से 5.75 किलो व्हेल की उल्टी (Ambergris) बरामद की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इसे आम तौर पर “तैरता सोना” (Floating Gold) कहा जाता है।

क्या होती है व्हेल की उल्टी (Ambergris)?

Ambergris स्पर्म व्हेल की आंतों से निकलने वाला एक दुर्लभ और मूल्यवान पदार्थ है। यह एक मोमी और ठोस तत्व होता है, जो समुद्र में तैरता है और समय के साथ उसमें खास सुगंध विकसित हो जाती है। यही कारण है कि इसका इस्तेमाल दुनिया की सबसे महंगी परफ्यूम कंपनियों द्वारा किया जाता है।

क्यों होती है इसकी इतनी कीमत?

Ambergris की मांग खासतौर पर अंतरराष्ट्रीय परफ्यूम इंडस्ट्री में होती है। यह परफ्यूम की खुशबू को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है। इसकी दुर्लभता और सुगंध की खास विशेषता के कारण इसे “तैरता सोना” कहा जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत प्रति किलो लाखों से करोड़ों तक हो सकती है।

जब्ती की जानकारी:

गोवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन लोगों को पकड़ा और उनके पास से 5.75 किलो एम्बरग्रीस बरामद की। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि भारत में व्हेल की उल्टी का व्यापार अवैध है, क्योंकि यह वन्य जीव संरक्षण कानून के तहत प्रतिबंधित है।

 

--Advertisement--