img

taxi and cab difference: क्या आप टैक्सी और कैब में अंतर जानते हैं? इन्हें एक दूसरे के पूरक शब्दों के रूप में प्रयोग किया जाता है। आपने अक्सर टैक्सी और कैब शब्दों का प्रयोग किया होगा। सामान्यतः इन दोनों शब्दों का प्रयोग समानार्थी रूप में किया जाता है।

टैक्सी शब्द दुनिया भर में ज्यादा प्रचलित है और अधिकांश देशों में इसका प्रयोग किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैब और टैक्सी में क्या अंतर है? हममें से लगभग कोई भी इस अंतर को नहीं जानता। कैब शब्द 'टैक्सीकैब' का संक्षिप्त रूप है। कई देशों में इसका प्रयोग बहुत कम होता है।

कैब का क्या मतलब है?

कैब शब्द 'कैब्रियोलेट' से आया है। अर्थात् एक घोड़ागाड़ी जिसमें एक घोड़ा होता है। पहले ऐसी घोड़ागाड़ियां किराये पर ली जाती थीं। तो वहीं टैक्सी शब्द की उत्पत्ति टैक्सी मीटर से हुई है, जो दूरी मापने का उपकरण है।

दोनों शब्दों में क्या अंतर

अर्थात् कैब शब्द का जन्म अपेक्षाकृत पुरानी प्रणाली से हुआ है। तो वहीं टैक्सी शब्द का जन्म नई मीटर तकनीक से हुआ है। टैक्सी और कैब दोनों रूपों में यात्रा के लिए उपलब्ध वाहन ड्राइवर के साथ आता है। इस सेवा के बदले में एक निश्चित राशि का भुगतान करना पड़ता है। अर्थात्, यद्यपि इन दोनों शब्दों की उत्पत्ति अलग-अलग है, फिर भी इनका प्रयोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुविधाजनक रूप से जाने के लिए किया जाता है। टैक्सी और कैब में अंतर को लेकर बहस बेमानी लग सकती है, क्योंकि आम आदमी के लिए दोनों का मकसद एक ही है।