
love affair: बिहार के वैशाली के करताहा थाना क्षेत्र के भटौली गांव में रंगों का त्योहार उस वक्त काले साये में ढल गया जब एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। 28 वर्षीय मिथिलेश पासवान की पत्नी प्रियंका देवी ने उसे तब जान से मार दिया जब उसने उसे अपने कथित प्रेमी से फोन पर बातचीत करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस भयानक घटना ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है।
15 मार्च को होली का दिन मिथिलेश के लिए एक सामान्य दिन की तरह शुरू हुआ था। मगर जब उसने प्रियंका को किसी और से फोन पर बात करते हुए देखा तो दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। गुस्से में प्रियंका ने मिथिलेश पर ईंट से हमला किया, जिसके बाद वो बेहोश होकर गिर पड़ा। प्रियंका ने उसके बेहोश होने का फायदा उठाते हुए चाकू से उसके गुप्तांग पर वार किया।
खून से लथपथ थी गलियां
मिथिलेश खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे आनन फानन लालगंज के रेफरल अस्पताल पहुंचाया, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रियंका को हिरासत में ले लिया। मिथिलेश का शव पोस्टमार्टम के लिए वैशाली सदर अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच किसी तीसरे शख्स को लेकर विवाद चल रहा था। एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि प्रियंका ने मिथिलेश के सिर पर ईंट से हमला किया, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रियंका ने चाकू से उसके गुप्तांग पर भी वार किया था। पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है और प्रियंका से सवाल जवाब कर रही है।